कांके: रांची: मस्जिद जाफ़रिया से मोहर्रम की आठवीं तारीख को अलम का मातमी जुलूस निकाला गया
Kanke, Ranchi | Jul 5, 2025 रांची स्थित मस्जिद जाफरिया से मोहर्रम की आठवीं तारीख को शुक्रवार देर रात करीब दस बजे अलम का मातमी जुलूस निकाला गया। अलम का मातमी जुलूस से पहले मस्जिद जाफरिया में मजलिस इमामे हुसैन का आयोजन हुआ, जिसमें मौलाना रिजवी ने हजरत अब्बास के जीवन और कर्बला में उनकी शहादत पर प्रकाश डाला।