मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी ने जगाधरी में लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से बने आधुनिक इलेक्ट्रिक बस डिपो का किया लोकार्पण
इस वर्ष के अंत तक प्रदेश में ई-बसों की संख्या 155 से बढ़ाकर 375 की जाएगी- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत यमुनानगर को मिलेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें
हरियाणा रोडवेज 39 श्रेणियों के लोगों को दे रही मुफ्त या रियायती यात्रा सुविधा
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज जगाधरी में लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित आधुनिक इलेक्ट्रिक बस डिपो का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह डिपो यमुनानगर के विकास में एक नया अध्याय जोड़ने के साथ-साथ प्रदेश में हरित परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह केवल बस डिपो नहीं, बल्कि हरियाणा के स्वच्छ और हरित भविष्य का पावर हाउस है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी ने कहा कि वर्ष 2024 में जगाधरी से 5 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में ग्रीन ट्रांसपोर्ट की शुरुआत की गई थी। उसी वर्ष 12 मार्च को इस डिपो के निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ था। लगभग पौने तीन वर्ष में यह परियोजना पूरी हुई है। उन्होंने इसके निर्माण में योगदान देने वाले इंजीनियरों, श्रमिकों और अधिकारियों की टीम को बधाई दी। उन्होंने बताया कि इस डिपो में आधुनिक बस कार्यशाला, एक साथ छह बसों को चार्ज करने की क्षमता वाले छह इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, आधुनिक वाशिंग स्टेशन और सुसज्जित प्रशासनिक भवन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश में हर 50 किलोमीटर पर एक चार्जिंग स्टेशन लगाने की दिशा में काम किया जा रहा है।
कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, जिला परिषद के चेयरमैन रमेश चंद ठसका, मेयर सुमन बहमनी, प्रदेश मंत्री मदन चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, मुख्यमंत्री जी के विशेष अधिकारी भोपाल खदरी, हरियाणा राज्य परिवहन के महानिदेशक निखिल गजराज, डीसी प्रीति, एसपी कमलदीप गोयल, नगर निगम के आयुक्त महाबीर प्रसाद, हरियाणा विद्युत विनियामक बोर्ड के सदस्य मुकेश गर्ग, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, पूर्व चेयरमैन राम निवास गर्ग, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, जीएम रोजडवेज संजय रावल, वरिष्ठ भाजपा नेता ऋषिपाल इंजीनियर, जिला महामंत्री नरेन्द्र राणा, जिला महामंत्री प्रवीण खदरी, जिला कोषाध्यक्ष जगदीश विधार्थी,सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन खैराती लाल बतरा, मंडल अध्यक्ष गौरव गोयल, मंडल अध्यक्ष कृष्ण खदरी, मंडल अध्यक्ष प्रियंक शर्मा, चेयरमैन विपुल गर्ग, जिला उपाध्यक्ष रामपाल सिंह नम्बरदार, पार्षद अंकित गोयल, पार्षद जयंत स्वामी, पार्षद रीना रस्तोगी, पार्षद भानू प्रताप सिंह, गौतम धीमान, रिंकू धीमान, शुभम गर्ग सहित भाजपा पदाधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।