हाथरस: चंदपा थाना क्षेत्र के गांव चितावर में पारिवारिक क्लेश के चलते परिजनों में हुई मारपीट, व्यक्ति हुआ घायल
चंदपा थाना क्षेत्र के गांव चितावर में पारिवारिक क्लेश के चलते आज दिन शुक्रवार को परिजनों में मारपीट हो गई। मारपीट में परिवार का ही सदस्य मुकेश घायल हो गया। घायल व्यक्ति के द्वारा थाने में हुई शिकायत के आधार पर पुलिस ने जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है और इस मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।