हाथरस: जिला कोर्ट पर अलीगढ़ से तारीख पर आए एक कैदी ने हवालात में किया आत्महत्या का प्रयास गंभीर हालत में पुलिस लाई अस्पताल
आज दिन बृहस्पतिवार को जिला कोर्ट पर अलीगढ़ से आए तारीख पर कैदी हरस्वरूप निवासी हाथरस जंक्शन के रहने वाले ने हवालात में अपने आप को ब्लड मारकर गंभीर रूप से घायल कर लिया। इस घटना से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मियों द्वारा घायल कैदी को तत्काल अपनी सरकारी गाड़ी में लाया गया जिला अस्पताल। डॉक्टर ने उपचार के बाद कैदी को अलीगढ़ रेफर कर दिया है।