हाथरस: हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के मैंदु क्रॉसिंग के पास ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबकर मजदूर की हुई दर्दनाक मौत
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के मैंदु क्रॉसिंग के पास शुक्रवार को नासिर नाम के मजदूर की ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई। बता दें कि मृतक युवक भट्टे पर काम करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम गृह भिजवाया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई।