हाथरस: सदर कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमे से संबंधित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कटर चाकू बरामद
घंटाघर के समीप एक युवक को चाकू मारकर घायल करने के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने एक अभियुक्त को इगलास अड्डा के समीप से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक कटर चाकू बरामद हुआ है। वहीं, पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेजने की कार्रवाई की है।