हाथरस: सदर कोतवाली क्षेत्र के जलेसर रोड पर तेज गति बाइक सवार द्वारा पिल्ले को रौंदने की घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
सदर क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित एक कॉलोनी में तेज गति बाइक सवार ने पिल्ले को रौंद डाला, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।इसी क्रम में घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।इस मामले को लेकर कॉलोनी निवासी मुकेश चतुर्वेदी ने मामले की शिकायत आइजीआरएस पोर्टल पर की है।पुलिस इस मामले की जांच में भी जुट गई है।