🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज
खजुरिया में टायर फटने से पलटा लोडर, ड्राइवर और खलासी की बाल-बाल बची जान!
महराजगंज से फरेंदा की तरफ जा रहा एक लोडर वाहन फरेंदा थाना क्षेत्र के खजुरिया में 15 नवम्बर 2026 को शाम करीब 5 बजे अचानक टायर फटने से अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे ड्राइवर और खलासी को सुरक्षित बाहर निकाला और उनकी जान बचाई।
गनीमत रही कि दोनों की जान बच गई।
📍 स्थान: खजुरिया, फरेंदा, महराजगंज।
ताजा खबरों और अपडेट के लिए जुड़े रहें पब्लिक महराजगंज न्यूज़ के साथ।
Public maharajganj
#BreakingNews #PublicMaharajganj #Maharajganj #Farenda #Khajuria #RoadAccident #UPNews #महराजगंज #सड़क_हादसा