भिरानी थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 132 ग्राम हेरोइन सहित एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी बलवान (निवासी हिसार) बाइक से भादरा में सप्लाई के लिए आया था। पुलिस ने मादक पदार्थ, मोबाइल व बाइक जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया और नेटवर्क की जांच शुरू की।