कुचाई: बनाइकेला चौक पर घर लौट रहे पीडीएस डीलर की चावल लदे ट्रक से टक्कर में मौत
आमदा ओपी क्षेत्र अंतर्गत दलाइकेला पंचायत के बनाइकेला चौक के समीप शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे सड़क हादसे में पीडीएस डीलर की मौत हो गयी. पीडीएस अनाज लदे ट्रक के धक्के से बाइक सवार पीडीएस डीलर करम सिंह बोदरा (66) की मौत हो गयी. मृतक दलाइकेला के सत्तीकुदर टोला का रहने वाले था. जानकारी के अनुसार, करम सिंह बोदरा अपने दो पोता 10 वर्षीय बिरेन सिंह बोदरा और 8 वर्षीय न