पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, .
उपरेडा : मुबारक मंसूरी पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के उद्देश्य से बनेड़ा उपखंड क्षेत्र के उपरेड़ा कस्बे में गुरुवार को वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता एवं पर्यावरण प्रेमी मुबारक मंसूरी (उपरेड़ा) शनिवार 25 जुलाई 2026 को पांच बरगद के पौधे एवं पांच पौधे गूलर ,पांच पौधे शीशम, पांच पौधे अर्जुन एवं एक पीपल का पौधा लगाकर आज 21 पौधे नवीन कब्रिस्तान परिसर में लगाए गए इससे पूर्व नवीन कब्रिस्तान परिसर उपरेडा में 50 से अधिक पौधे एक माह पूर्व लगाए गए जो सभी जीवित है और सभी की कांटेदार बाड लगाकर परिसर में लगे हैंडपंप से पानी पिलाकर बराबर समय-समय पर देखरेख की जा रही है इसके अलावा धर्माऊ तालाब कब्रिस्तान परिसर में छायादार बरगद के 5 पौधे लगाए इसके साथ-साथ उपरेडा _रायला को जोड़ने वाली डामरीकरण सड़क पर आज बरगद के 10 अतिरिक्त छायादार पौधे खातनखेड़ी रोड एनिकट चौराहे पर मुबारक मंसूरी उपरेडा द्वारा
लगाए गए एवं प्रदूषण नियंत्रण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से पौधारोपण के साथ ही सभी पौधों के चारों ओर कांटेदार बाड़ लगाकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की गई तथा उन्हें वृक्ष बनने तक नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया गया।
एनिकट चौराहे पर पौधारोपण के दौरान सहकारी समिति उपरेडा के पूर्व अध्यक्ष भेरुलाल जी गुर्जर, सांवरमल गुर्जर , गोपाल गुर्जर उपरेडा दिलखुश गुजर , राधेकिशन गुर्जर जगदीश गुर्जर नोलाकाखेड़ा उपस्थित थे उन्होंने भी मुबारक मंसूरी उपरेडा की पर्यावरण संरक्षण के एवं हरित क्रांति के प्रति रुचि के इस अभियान की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण से जुड़ने का आह्वान किया।
सामाजिक कार्यकर्ता मुबारक मंसूरी ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संतुलन को मजबूत करना, क्षेत्र में हरियाली बढ़ाना तथा मवेशियों, आमजन और जीव-जंतुओं के लिए छायादार वातावरण उपलब्ध कराना है सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरण प्रेमी मुबारक मंसूरी उपरेडा का कहना है कि पेड़-पौधे प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और क्षेत्र में बेहतर वर्षा तथा स्वच्छ वातावरण के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। इस क्रम में आज 36 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने का कार्य किया इससे आत्म संतुष्टि मिली
उन्होंने बताया कि इस वर्ष वर्षा ऋतु के दौरान अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर। इस अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरण भी किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग वृक्षारोपण के लिए प्रेरित हो सकें। विदित रहे मुबारक मंसूरी उपरेडा पिछले 15 साल से अधिक समय से क्षेत्र में पेयजल समस्या दूर करने कृषि संबंधी जानकारी चिकित्सा सेवा को बढ़ावा देने महिला शिक्षा को बढ़ावा देने सहित क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बड़े और क्षेत्रीय विकास को गति मिले इस हेतु संपूर्ण बनेड़ा उपखंड क्षेत्र में कच्ची सड़कों के डामरीकरण सहित अनेक मुद्दे उठाकर क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है
"एक पेड़ – अनेक जीवन" के संदेश के साथ आयोजित मंसूरी के इस अभियान की स्थानीय लोगों ने सराहनीय पहल बताते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
सभी पौधे रायला से सेठ साहब प्रेमचंद सामरिया एवं सत्यनारायण सामरिया साहब रायला वालों से निशुल्क प्राप्त हुए