छात्रों और युवाओं के संघर्ष की हुई जीत, जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा (देहात) ने निकाला विशाल ‘विजय मार्च’
भीलवाड़ा: राजकुमार गोयल 25 जुलाई 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और देश के युवाओं एवं छात्रों के सतत संघर्ष की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में आज जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा (देहात) द्वारा एक विशाल ‘विजय मार्च’ का आयोजन किया गया। यह विजय मार्च पूर्व मंत्री (राजस्थान सरकार) एवं जिला अध्यक्ष रामलाल जाट के नेतृत्व में स्थानीय सूचना केंद्र से प्रारंभ होकर डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सर्कल (रेलवे स्टेशन) तक निकाला गया।
विजय मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं, छात्र संगठनों और युवाओं ने हाथों में तिरंगा व तख्तियां लेकर राहुल गांधी जी के संघर्ष के समर्थन में और छात्र-युवा एकता के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
संघर्ष और सत्य की हुई जीत: रामलाल जाट मार्च के समापन पर अम्बेडकर सर्कल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री व जिला अध्यक्ष रामलाल जाट ने कहा:"यह देश के करोड़ों छात्रों और युवाओं के अटूट धैर्य तथा जननायक राहुल गांधी के दृढ़ एवं निरंतर संघर्ष की जीत है। कांग्रेस पार्टी हमेशा युवाओं और छात्रों के हक की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। सरकार को अंततः जनभावनाओं और युवा शक्ति के आगे झुकना ही पड़ा।"
प्रमुख पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की रही व्यापक सहभागिता
इस विजय मार्च में कैलाश व्यास, हगामी लाल मेवाड़ा, राजेंद्र त्रिवेदी, नरेन्द्र रेगर, दुर्गेश शर्मा, महेश सोनी, मधु जाजू, सुशीला सालवी, चेतन पेसवानी, ज्ञानमल खटीक, सुमित कालिया, जितेंद्र मूंदड़ा, गजमल जाट, भंवर गर्ग, ईश्वर खोईवाल, श्याम लाल गुर्जर, राजू डीडवानिया, योगेश सोनी, चन्द्र प्रकाश अमरवाल, डॉ आर सी समरिया, रामेश्वर सोलंकी, अविनाश शर्मा, रफ़ीक टांक, अंकित तिवारी, विकाश सुवालका, गोपाल बांगड़, आशीष राजस्थला, हरफूल जाट, प्रकाश शर्मा, मोशीन, मनोज जाट, रामनारायण रणवा, आशीष चौधरी, संपत गुर्जर, कैलाश जाट, बख्शू जाट, आनंद शर्मा, प्रकाश गुर्जर, घिसा गुर्जर, रामेश्वर जाट, परशुराम शर्मा, शाहरुख ख़ान, भँवर जाट, राजेन्द्र चौधरी, नरेन्द्र गुर्जर, गोवर्धन बलाई, सतु शर्मा, मधुसूधन पारीक, शंकर डांगी सहित जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) के पदाधिकारियों, अग्रिम संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई (NSUI) के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय छात्रों एवं आमजनों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
सूचना केंद्र से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरता हुआ यह मार्च अम्बेडकर सर्कल पहुँचा, जहाँ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभा के रूप में संपन्न हुआ।