सदर: फिल्मी अंदाज में बैरिकेडिंग तोड़कर भागा कार चालक, वीडियो हुआ वायरल
Sadar, Lucknow | Aug 20, 2026 लखनऊ के गोमतीनगर में पुलिस चेकिंग के दौरान एक कार चालक का बैरिकेडिंग गिराकर मौके से फरार होने का मामला सामने आया है। घटना G20 रोड की बताई जा रही है। चेकिंग के दौरान कार चालक ने पहले बैरिकेडिंग को टक्कर मारी। इसके बाद वह फिल्मी अंदाज में कार को रिवर्स करते हुए दोबारा बैरिकेडिंग से टकराया और मौके से भाग निकला।