मिर्ज़ापुर: हलिया में दुष्कर्म के प्रयास के मामले में शिकायत पर कार्रवाई न होने पर विवाहिता ने डीएम और एसपी से लगाई न्याय की गुहार
हलिया के एक गांव में विवाहिता से दुष्कर्म के प्रयास की शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने डीएम और एसपी से न्याय की गुहार लगाई। मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे पीड़िता एसपी और डीएम कार्यालय पहुंच गई। आरोप लगाया कि दो व्यक्ति आए दिन उसके साथ अश्लील हरकत करते हैं। चार फरवरी को उसके घर का दरवाजा पीटने लगे, खोलने के पिए दबाव बनाने लगे। लेकिन पुलिस शांत है।