मिर्ज़ापुर: मवैया में घर के पास कुएं में मिली विवाहिता के शव मामले में भाई की तहरीर पर पति, सास ससुर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
चिल्ह थाना क्षेत्र के मवैया गांव में घर के पास कुएं में मिली विवाहिता के शव मामले में भाई की तहरीर पर पति, सास और ससुर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। भाई अमर कुमार सरोज ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन की शादी 3 जून 2022 को मवैया गांव निवासी राजेश सरोज पुत्र राजकुमार सरोज के साथ किया था। शादी के बाद से ही दहेज के लिए बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था।