मिर्ज़ापुर: भेवर करमनपुर गांव के पास हाईवे पर अनियंत्रित पिकअप बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद पलटी, तीन लोग हुए जख्मी
पड़री थाना क्षेत्र के भेवर करमनपुर गांव के पास हाईवे पर बीती रात 8:00 बजे के करीब अनियंत्रित पिकअप बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद पलट गई। जिसमें दो बाइक सवार शिवा उर्फ लालू पुत्र विष्णु 23 वर्ष, चांद बाबू पुत्र इंताज 17 वर्ष घायल हो गए। जबकि पिकअप में सवार दर्शनार्थियों में से एक दर्शनार्थ भी घायल हो गया। पुलिस ने सभी घायलों को मंडलय अस्पताल भेजवाया।