मिर्ज़ापुर: कठिनई गांव स्थित राम जानकी अनुपम हनुमान मंदिर स्थित आश्रम पर बम फेंकने का आरोप, पुलिस ने किया इनकार
पड़री थाना क्षेत्र के कठिनई गांव स्थित राम जानकी अनुपम हनुमान मंदिर स्थित आश्रम पर रविवार की रात बम फेंकने का आरोप। बम से आश्रम की दीवार भी क्षतिग्रस्त होने की बात आश्रम के लोगों ने कहा। जबकि इस मामले में पुलिस ने बम फेंकने की बात को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। पुलिस का कहना है कि बरसात से दीवार क्षतिग्रस्त हुई है। जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद है।