कानपुर: पुलिस कमिश्नर ने छात्र-छात्राओं को आधुनिक पुलिसिंग और उनकी कार्यप्रणाली से कराया परिचित
कानपुर शहर की कोतवाली में शुक्रवार को 3 बजे शैक्षिक गतिविधियों का केंद्र बनी,जब विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने यहां शैक्षिक भ्रमण किया। छात्रों को पुलिस की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था और आधुनिक पुलिसिंग से परिचित कराना रहा। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए साइबर सुरक्षा, महिला हेल्प डेस्क की कार्यशैली की जानकारी दी