कानपुर: फजलगंज की पुलिस ने 7 घंटे के अंदर लूट की घटना को अंजाम देने वाले लुटेरे को ₹73 हजार और एक बाइक के साथ किया गिरफ्तार
फजलगंज थाने की पुलिस ने 7 घंटे के अंदर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने प्रेस नोट के जरिए 2 बजे बताया कि लूट की घटना का 7 घंटे के अंदर सफल अनावरण किया गया है। लूट करने वालेअभियुक्त पीयूष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उसके पास से 73000 नगद और एक बाइक बरामद हुई है अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है