हथुआ: इको क्लब के माध्यम से बच्चों में बढ़ रही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता
गोपालगंज जिले के सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में संचालित इको क्लब अब बच्चों के बीच पर्यावरण संरक्षण का बड़ा माध्यम बनता जा रहा है. बढ़ती गर्मी, प्रदूषण, जल संकट और लगातार बदलते मौसम को देखते हुए स्कूलों में छात्र-छात्राओं को पर्यावरण बचाने की सीख दी जा रही है. इको क्लब के तहत विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर बच्चों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदार