रूपवास: रूपबास में धमकियों के बीच पुलिस सुरक्षा में निकली बारात
भरतपुर के रूपवास क्षेत्र के सज्जन बास गांव में दबंगों की धमकी के बाद पुलिस निगरानी में बारात निकाली गई। गांव निवासी विजेंद्र जाटव की बेटी माधुरी की शादी 20 अप्रैल को थी। आरोप है कि कुछ लोगों ने मुख्य रास्ते से बारात ले जाने पर रोक लगा दी और परंपरा का हवाला देकर कीचड़ भरे दूसरे रास्ते से जाने का दबाव बनाया।