नौतन: नौतन में पैक्स चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया, ताकत भरी हुंकार
नौतन प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार के साम पाच बजे तक प्रखंड के विभिन्न पंचायत से आए प्रत्याशियों के साथ समर्थन के भी जन सैलाब उमड़ा रहा। विभिन्न पंचायत से अध्यक्ष एवं सदस्यों का नामांकन दाखिल हुआ जिसमें अध्यक्ष पद हेतु कोतराहा पंचायत से संदीप गद्दी, मंगलपुर पंचायत से लाख देव सिंह, पश्चिमी नौतन से अंबिका प्रसाद आदि ने नामांकन किया।