नौतन: नौतन थाना पुलिस ने शराब और बाइक के साथ धंधेबाज को पकड़ा, न्यायिक हिरासत में भेजा
नौतन थाना के पुलिस ने नौतन मंगलपुर मुख्य सड़क से पांडे टोला गांव के पास अवस्थित चिमनी के पास से बाईक व शराब के साथ एक धंधेबाज को दबोचा है। पकड़ा गया धंधेबाज बेतिया कालीबाग थाना क्षेत्र के पुर्वी करंगहिया निवासी सुभाष साह बताया गया है। मंगलवार के सुबह करीब 11:00 बजे प्राथमिकी दर्ज कर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया।