महसी: न्यायालय के आदेश पर बंगला से एक वारंटी को खैरीघाट थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय।।
खैरीघाट थाने की पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मंगलवार दोपहर एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि श्याम किशोर पुत्र जुगुल किशोर उम्र करीब 24 वर्ष निवासी बंगला को उप निरीक्षक यतीन्द्र सिंह, कांस्टेबल कपिल देव ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटी को न्यायालय भेजा गया है।