महसी: औराही इलाके में बढ़ता जा रहा भेड़िया का आतंक, अबतक पांच लोगो को किया घायल, इलाके में दहशत।
महसी ब्लाक क्षेत्र के औराही इलाके में बीते दो दिनों से भेड़िया लोगो पर हमला कर घायल कर रहा है। जिससे इलाकाई दहशत में हैं। अबतक पांच लोगो को घायल कर चुका है। सूचना के बाद सोमवार मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और सर्च अपरेशन शुरू किया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि औराही सहित जगीर, सिकंदरपुर, सिसैया चूड़ामणि, जैसे कई गांव के लोग भयभीत हैं।