महसी: पिपरिया में MLA सुरेश्वर सिंह ने 9158.49 लाख की लागत से सड़क चौड़ीकरण व निर्माण कार्य के लिए किया भूमि पूजन व शिलान्यास।
महसी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पिपरिया में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधायक सुरेश्वर सिंह ने 9158.49 लाख की लागत से सड़क चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। विधायक श्री सिंह ने कहा कि सड़कों के निर्माण से गांव की बदहाल सूरत बदलेगी। नेपाल राष्ट्र को जाने वाले यात्रियों के लिए करीब 10 किलोमीटर का सफर काम करना पड़ेगा।