महसी: औराही इलाके में भेड़िया को पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगाया पिंजड़ा, पांच लोगों को भेड़िया ने किया घायल।
बीते तीन दिनों से महसी ब्लॉक क्षेत्र के औराही सहित जगीर , सिकंदरपुर, शिशैया चुरामणि आदि गांव में भेड़िया का आतंक फैला हुआ है। अब तक पांच लोगों को भेड़िया घायल कर चुका है। लगातार हमला होता देख वन विभाग की टीम ने मंगलवार को भेड़िया को पकड़ने के लिए गांव में पिंजड़ा लगवाया है। साथ ही वन विभाग की टीम कांबिंग ऑपरेशन कर रही है।