महसी: रामगांव थाने पर आगामी त्यौहार एवं लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आयोजित हुई फीस कमेटी की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
रामगांव थाने पर थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष ने आगामी त्यौहार एवं लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट एवं अफवाहों से दूर रहने की हिदायत दी। उन्होंने कहा की अराजकता कतई बर्दाश्त नहीं होगी। इस दौरान धर्मगुरु और संभ्रांत लोग मौजूद रहे।