महसी: पर्यटन विभाग से आवंटित 91.74 लाख से देवपुरी धाम का होगा विकास, विधायक ने किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास।
महसी विधानसभा क्षेत्र के जैतापुर कस्बा स्थित देवपुरी धाम के विकास के लिए पर्यटन विभाग ने 91.74 लाख रुपये निर्गत किए हैं। इन रुपयों से यात्री सेट, शौचालय, सीसी रोड, समरसेबल, पत्थर कुर्सियां, हाईमास्ट लाइटें लगाकर देवपुरी धाम का विकास किया जाएगा। जिसका विधायक सुरेश्वर सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।