गुना: गुना अशोकनगर मार्ग के पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास पुलिया पर दोपहर को की हुई टक्कर, एक युवक की हुई मौत तीन लोग हुए घायल
Guna, Guna | Feb 26, 2024 गुना के कैंट थाना क्षेत्र के गुना अशोकनगर मार्ग के पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास पुलिया पर दो बाइको की टक्कर में चार लोगों में एक की मौत हो गई। तीन घायल हुए हैं। सिंगवासा निवासी मोती सहरिया की मौत हो गई। उसकी बाइक पर बैठे नाना बाबूलाल सहरिया घायल हो गए। दूसरी बाइक पर अशोकनगर के सहोदरी गांव के मनीराम और चंदू नाम के युवक घायल हुए हैं। पुलिस जांच में जुटी है।