शामली: विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर एसपी ने पुलिस कार्यालय पर अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई शपथ
Shamli, Shamli | Dec 10, 2024 मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे मिली जानकारी के मुताबिक एसपी शामली रामसेवक गौतम ने विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर पुलिस कार्यालय पर समस्त अधिकारी व कर्मचारियों को मौलिक अधिकार के रूप में निश्चित मानव अधिकारों, कर्तव्यों एवं समानता का पालन करने की शपथ दिलाई। एसपी ने पुलिस कर्तव्यों और मानव अधिकारों के संबंध में सभी को संबोधित भी किया।