शामली: ADM ने कम वसूली वाले विभागों को लगाई फटकार, कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय पर ली मासिक समीक्षा बैठक
Shamli, Shamli | Dec 9, 2024 सोमवार की शाम करीब 5 बजे मिली जानकारी के मुताबिक ADM संतोष कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय पर कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली से सम्बन्धित मासिक समीक्षा बैठक ली। लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली करने वाले विभागों के प्रति ADM ने सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए वाणिज्य कर विभाग, विद्युत विभाग, वन विभाग को फटकार लगाते हुए वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए।