शामली: पत्नी को सुसराल लेने के लिए गाजियाबाद गए बनत निवासी युवक को खंबे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल
Shamli, Shamli | Dec 9, 2024 सोमवार की शाम करीब 6 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली के बनत कस्बा निवासी एक युवक की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। बताया जा रहा है कि युवक गाजियाबाद में अपनी ससुराल में पत्नी को लेने के लिए गया था, जहां पर ससुरालियों ने उसे खंबे से बांधकर पीटा। पिटाई के बाद ससुरालिए युवक को बिहार छोड़कर आए और वह बामुश्किल अपने घर लौट सका।