शामली: थानाभवन पुलिस ने विशेष गिरफ्तारी अभियान के तहत भैसानी इस्लामपुर निवासी वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Dec 9, 2024 सोमवार की शाम करीब 6 बजे पुलिस कार्यालय शामली से मिली जानकारी के मुताबिक जनपद में वांछित व वारंटी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थानाभवन थाना पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त के रूप में गांव भैसानी इस्लामपुर निवासी असलम को गिरफ्तार किया है, जिसके विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।