बरेली: प्रेमनगर में किराए के मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, नकदी, जेवर और जरूरी दस्तावेज ले उड़े चोर
बरेली के थाना प्रेमनगर क्षेत्र के एकतानगर में किराए के मकान में चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित सुधीर कुमार दूबे 4 फरवरी को बच्चों संग गांव गए थे। 8 फरवरी को लौटने पर कमरे का ताला टूटा मिला। अलमारी से सोने-चांदी के जेवर, 47 हजार रुपये नकद, फ्लैट के मूल कागजात और KVP दस्तावेज चोरी मिले। पुलिस से एफआईआर की मांग की गई है।