बरेली: कैनविज कम्पनी के नाम पर लाखों की ठगी का एक और आरोप, पीड़ित ने SSP से लगाई गुहार
थाना बारादरी क्षेत्र के स्वाले नगर नवदिया निवासी मोहन मौर्य ने कैनविज कम्पनी में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि होमगार्ड कर्मियों व अन्य लोगों ने 5 प्रतिशत ब्याज का लालच देकर उससे और उसके परिचितों से करीब 36 लाख रुपये हड़प लिए। कुछ समय बाद भुगतान बंद हो गया और कम्पनी कार्यालय बंद कर आरोपी फरार हो गए।