बरेली: सुभाषनगर पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक को दबोचा, आर्म्स एक्ट में भेजा जेल
बरेली के थाना सुभाषनगर पुलिस ने अवैध असलहों के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की। 8 फरवरी 2026 की रात मुखबिर की सूचना पर रौंधी रोड से बदायूं रोड की ओर से एक युवक को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से एक नाजायज तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी असलम के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया।