जशपुर: रणजीता स्टेडियम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण, मुख्यमंत्री का संदेश किया वाचन
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने तिरंगा फहराने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया। शनिवार की दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार मंत्री अग्रवाल ने जिलेवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी