औरंगाबाद में 2,63,070 पेंशनधारियों के खाते में पहुंचे ₹30.93 करोड़, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया DBT ट्रांसफर।
औरंगाबाद। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज 10 सितंबर को मुंगेर के गंगटा मोड़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत अगस्त माह की पेंशन राशि का DBT ट्रांसफर किया।
इस दौरान राज्य के कुल 105.68 लाख लाभुकों के खातों में ₹1,233.87 करोड़ की राशि भेजी गई। हर पेंशनधारी को ₹1,100 मासिक पेंशन मिली।
*औरंगाबाद जिले में:*
जिले के 2,63,070 पेंशनधारियों को ₹30.93 करोड़ से अधिक की राशि मिली।
योजना-वार आंकड़ा:
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन: 43,650 लाभुक - ₹4.80 करोड़
- मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन: 1,62,506 लाभुक - ₹19.70 करोड़
- लक्ष्मीबाई पेंशन: 25,133 लाभुक - ₹2.85 करोड़
- बिहार निःशक्तता पेंशन: 24,033 लाभुक - ₹2.70 करोड़
- विधवा व अन्य योजनाएं: शेष लाभुक
राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण औरंगाबाद समाहरणालय के योजना भवन सभा कक्ष में किया गया।
इस मौके पर जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा, अपर समाहर्ता विशेष शाखा मोहम्मद सादुल हसन खा, DPRO श्वेता प्रियदर्शी सहित सभी अधिकारी और बड़ी संख्या में पेंशनधारी मौजूद रहे।
डीएम अभिलाषा शर्मा ने कहा कि पेंशनधारियों को समय पर राशि देने के साथ उनकी समस्याओं का समाधान और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने लाभुकों से अपील की कि किसी भी समस्या के लिए जिला प्रशासन को अवगत कराएं।
बता दें कि हर महीने की 10 तारीख को पेंशनधारियों के खाते में DBT से राशि भेजी जाती है, जिससे वृद्धजन, विधवा और दिव्यांग लाभुकों को समय पर लाभ मिल रहा है।
#BiharGovernment #PensionYojana #DBTTransfer #SamratChoudhary #Aurangabad #SocialSecurityPension #24NewsLive