इटारसी: कांग्रेस ने एमपीईबी कार्यालय में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में ज्ञापन सौंपा, समाधान की मांग की
इटारसी में जिला किसान कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नवल किशोर पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को शाम करीब 4 बजे एमपीईबी कार्यालय में उपप्रबंधक को ज्ञापन दिया। जिले में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन करते हुए नेताओं ने किसानों और आम उपभोक्ताओं की समस्याएं दूर कर व्यवस्था सुधारने की मांग की गई कि किसानों को सिंचाई हो सके।