जगदलपुर: बारिश से सन सिटी में जलभराव की स्थिति, महापौर ने घटना स्थल पर पहुंचकर कच्ची नाली से जल निकासी की व्यवस्था कराई
लगातार बारिश के चलते शहीद पार्क एवं लालबाग स्थित सनसिटी कॉलोनी में उत्पन्न जलभराव की समस्या को देखते हुए महापौर संजय पाण्डे के नेतृत्व में गुरुवार शाम 4 बजे नगर निगम की टीम ने तत्काल निरीक्षण कर समस्या का समाधान किया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज मौजूद रहे।