दिनारा: पिपरी गांव के समीप नहर के चाट में मिला अज्ञात महिला का शव, पहचान में जुटी पुलिस
Dinara, Rohtas | Sep 8, 2026 नटवार थाना क्षेत्र के ग्राम पीपरी के पास साट लाइन नहर के चाट में मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही नटवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी। मृतका की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष बताई जा रही है। महिला का रंग सांवला है।