आगर: आगर के तुलजा भवानी मंदिर में नगर पालिका ने विधि विधान से की घट स्थापना, चैत्र नवरात्र का हुआ आगाज
चैत्र नवरात्रि के अवसर पर आगर के तुलजा भवानी मंदिर में नगर पालिका द्वारा रविवार दोपहर 12 बजे विधि-विधान के साथ घटस्थापना की गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ देखने को मिली और नगर पालिका अधिकारियों ने पूजा अर्चना के साथ नवरात्रि के पर्व की शुरुआत की। घटस्थापना के दौरान विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की गई और मां तुलजा भवानी से आशीर्वाद प्राप्त किया।