आगर: आगर-कानड़ मार्ग पर पालड़ा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक हुआ घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
आगर कानड़ मार्ग पर पालड़ा के समीप एक बाइक शनिवार रात 9 बजे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे ग्राम बालोडी का रहने वाला युवक देव पिता भगीरथ उम्र 25 वर्ष घायल हो गया। उसे उपचार के लिए निजी वाहन से जिला अस्पताल आगर लाया गया, जहां उसे भर्ती किया गया है