कासगंज: गंजडुंडवारा में मोहर्रम पर्व पर पुलिस की लाठीचार्ज का शिकार हुए लोगों से सपा विधायक ने की मुलाक़ात
सपा की विधायक नादिरा सुल्तान ने गंजडुंडवारा में बीते दिनों मोहर्रम पर्व पर ताजियों को निकलते समय पुलिस की लाठी चार्ज का शिकार हुए घायल लोगों से मुलाकात की। विधायक नादिरा सुल्तान ने पीड़ितों से मुलाक़ात के दौरान उन्हे सहायता राशि भी दी। और सभी पीड़ितों को हर सम्भव मदद देने का आश्वासन देकर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की मांग की।