परसिया: बडकुही मदर मैरी चर्च में मदर मैरी का जन्मदिन मनाया गया, सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रार्थना सभा में जुटे अनुयायी
बडकुही में मदर मैरी चर्च में मदर मैरी का जन्मदिन मनाया गया। चर्च में 25 दिसंबर को प्रभु यीशु का और इसके बाद सितंबर माह में मदर मैरी का जन्मदिन मनाया गया। बुधवार को पास्टर ने बताया कि पवित्र पर्व को उत्साह से मनाया गया। संसार के उद्धारकर्ता की मां के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रम चर्च में किए गए। गौरतलब है कि क्षेत्र में मदर मैरी का एकमात्र चर्च बडकुही में है।