भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने निकाली बाइक रैली, हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर दी बधाई
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने मंगलवार को बाइक रैली निकालकर भाजपा के असम प्रभारी एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। बाइक रैली में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उत्साह के साथ शामिल हुए।
रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के निर्णय का स्वागत करते हुए हरीश द्विवेदी के समर्थन में नारे लगाए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। पूरे कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने कहा कि हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना बस्ती जनपद के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि हरीश द्विवेदी लंबे समय से संगठन के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव, मेहनत और नेतृत्व क्षमता का पार्टी ने सम्मान किया है।
दिलीप पाण्डेय ने कहा कि हरीश द्विवेदी के राष्ट्रीय महामंत्री बनने से बस्ती के भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि हरीश द्विवेदी अपनी नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
बाइक रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हरीश द्विवेदी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।