बरहज: बरहज में डी-फ्रीजर में करंट लगने से युवक की मौत, सदमे में पड़ोसी की भी गई जान
Barhaj, Deoria | Jun 23, 2025 बरहज थाना क्षेत्र के जयनगर वार्ड-6 में शनिवार सुबह 8 बजे दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जनसेवा केंद्र संचालक धर्मेंद्र यादव की दुकान में डी-फ्रीजर से करंट लगने से मौत हो गई। घटना की खबर सुनते ही उनके पड़ोसी को गहरा सदमा लगा और कुछ देर बाद हार्ट अटैक से उनकी भी मौत हो गई।धर्मेंद्र की दुकान विद्युत उपकेंद्र के पास थी।