बरहज: देवरिया पुलिस ने कच्ची शराब के खिलाफ चलाए अभियान में की बड़ी कार्रवाई, अपर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
Barhaj, Deoria | Jun 21, 2025 अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को जनपद देवरिया पुलिस द्वारा समय 15.00 बजे से 17.00 बजे तक ऑपरेशन प्रहार के तहत अभियान चलाकर कच्ची शराब के निष्कर्षण, विक्रय एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु व्यापक स्तर पर चेकिंग की गयी, जिसमें समस्त थानों द्वारा कुल 63 टीम बनाकर 81 स्थानों पर चेकिंग करते हुए 211 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी