गावां: मंझने में अज्ञात कुपोषित बच्चा को कलयुगी मां ने छोड़ा, पुलिस ने लिया अपने संरक्षण में
Gawan, Giridih | Jun 16, 2026 गावां प्रखंड क्षेत्र के मंझने में मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। बताया जाता है कि किसी अज्ञात महिला ने रात के अंधेरे में लगभग एक साल का कुपोषित बच्चा को लावारिस हालत में छोड़ दिया और मौके से फरार हो गई। स्थानीय ग्रामीणों की नजर रो रहे बच्चा पर पड़ी।